सरकारी योजनाएं व जन-कल्याण मार्गदर्शिका
कुर्सी विधानसभा के हर पात्र किसान, मजदूर, माता-बहनों और नौजवानों तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ बिना किसी रिश्वत या बिचौलिए के पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
₹ 6,000 प्रति वर्ष (2000 रुपये की तीन समान किश्तों में)
पीएम किसान पोर्टल / नजदीकी सीएससी सेंटर या हमारे कैंप कार्यालय पर ई-केवाईसी कराएं।
आयुष्मान भारत - जन आरोग्य योजना (PMJAY)
प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹ 5 लाख तक का निःशुल्क अस्पताल इलाज
निकटतम सीएचसी/पीएचसी या हमारे आरोग्य सहायता डेस्क से आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
कन्या सुमंगला योजना
कुल ₹ 25,000 की वित्तीय सहायता विभिन्न चरणों में
ऑनलाइन mksy.up.gov.in पर आवेदन करें अथवा हमारे ब्लॉक कोऑर्डिनेटर से संपर्क करें।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं ओडीओपी टूलकिट योजना
मुफ्त 6 दिवसीय प्रशिक्षण + आधुनिक उन्नत टूलकिट + आसान बैंक ऋण
diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें।
क्या आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने में समस्या आ रही है?
यदि आपका राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, आवास या पेंशन रुका हुआ है, तो हमारे जनसेवा सहायता डेस्क पर संपर्क करें।
