प्रेस विज्ञप्तियां एवं मीडिया कवरेज
इंजीनियर संजीत सिंह पटेल के जनहित से जुड़े बयान, आंदोलन, प्रेस कॉन्फ्रेंस और समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें।
प्रमुख समाचार सुर्खियां
इंजीनियर संजीत सिंह पटेल ने कुर्सी विधानसभा के क्षतिग्रस्त पुलों के जीर्णोद्धार हेतु शासन को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीणों की सुगम आवाजाही हेतु लोक निर्माण विभाग से तत्काल बजट आवंटन की मांग की गई।
बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या पर विद्युत अधिशासी अभियंता के साथ समीक्षा बैठक
जर्जर तार बदलने और ओवरलोडेड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के निर्देश दिए गए।
मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में 200 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व प्रशस्ति पत्र वितरित
शिक्षा ही समाज के सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है - इं. संजीत सिंह पटेल।
आधिकारिक प्रेस नोट (Official Press Releases)
कुर्सी विधानसभा में बदहाल विद्युत आपूर्ति व जले ट्रांसफार्मरों पर अधिशासी अभियंता को 48 घंटे का अल्टीमेटम
इंजीनियर संजीत सिंह पटेल ने विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों से वार्ता कर कहा कि किसानों और छात्रों की परीक्षा के समय बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि 48 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए तो जनहित में कैंप कार्यालय पर अनशन किया जाएगा।
कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार अनिवार्य किए जाने की मांग
स्थानीय नौजवानों के भविष्य को लेकर उद्योग विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया। जब जमीन कुर्सी विधानसभा के किसानों की ली गई है, तो पहली प्राथमिकता भी यहीं के शिक्षित युवाओं को मिलनी चाहिए।
प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल व पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की पहल
ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बाराबंकी से विस्तृत वार्ता एवं कार्ययोजना स्वीकृत कराई गई।
मीडिया एवं पत्रकार बंधुओं के लिए संपर्क
बाइट, इंटरव्यू अथवा आधिकारिक विज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु मीडिया सेल से संपर्क करें:
